Haryana Free Cycle Yojana 2026

Haryana Free Cycle Yojana 2026

Haryana Free Cycle Yojana : हरियाणा में हजारों लोग हैं जो असंगठित क्षेत्र में कार्यरत है। इन श्रमिकों की आर्थिक सहायता के लिए हरियाणा सरकार ने काफी सारी योजनाएं चलाई है। इन योजनाओं में से एक योजना हरियाणा फ्री साइकिल योजना है। इस योजना के तहत आवेदन करने वाले श्रमिक को सरकार की तरफ से साइकिल खरीदने के लिए ₹5000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। अगर आप भी इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो यह जानकारी आपके लिए बहुत जरूरी है।

📌 Table of Contents

  • हरियाणा फ्री साइकिल योजना क्या है
  • योजना का उद्देश्य
  • पात्रता
  • जरूरी दस्तावेज
  • आवेदन प्रक्रिया

🚲 हरियाणा फ्री साइकिल योजना क्या है

हरियाणा फ्री साइकिल योजना असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों के लिए शुरू की गई है। मजदूरों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्हें काम पर जाने में काफी परेशानी होती है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा ₹5000 की सहायता दी जाती है ताकि वे साइकिल खरीद सकें।

🎯 योजना का उद्देश्य

  • मजदूरों को आर्थिक सहायता देना
  • काम पर जाने में सुविधा प्रदान करना
  • जीवन स्तर में सुधार करना

✅ कौन-कौन कर सकते हैं आवेदन

  • आवेदक हरियाणा का निवासी होना चाहिए
  • एक परिवार से केवल एक व्यक्ति आवेदन कर सकता है
  • असंगठित क्षेत्र में कार्यरत मजदूर होना चाहिए
  • आर्थिक रूप से कमजोर होना जरूरी है
  • 5 साल में एक बार लाभ मिलेगा
  • लेबर विभाग में पंजीकरण होना चाहिए

📄 जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • लेबर वेलफेयर रजिस्ट्रेशन
  • सैलरी स्लिप
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मजदूरी कॉपी

📝 आवेदन कैसे करें

इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले हरियाणा लेबर वेलफेयर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर "i Service" विकल्प पर क्लिक करें और फिर "Hry Labour Board" ऑप्शन चुनें। इसके बाद आवेदन फॉर्म भरें और सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। पात्र होने पर 20 दिनों के अंदर ₹5000 की राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

⚠️ Disclaimer

यह जानकारी विभिन्न स्रोतों से एकत्रित की गई है। योजना में बदलाव संभव है, इसलिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी अवश्य जांच लें। इस वेबसाइट का किसी भी सरकारी संस्था से कोई संबंध नहीं है।

No comments:

Post a Comment